ग्वालियर गिर्द: एमपी में हर्ष फायरिंग के दौरान मां की मौत, शव को डीप फ्रीजर में छिपाकर भागे आरोपी
ग्वालियर में छठी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग एक महिला की जान ले गई। गोली लगने से मौत के बाद परिजनों ने शव को डीप फ्रीजर में छिपाकर मामला दबाने की कोशिश की, लेकिन पड़ोसी की सूचना पर खुलासा हो गया। घटना की जानकारी सोमवार सुबह करीब 11 बजे सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।