पलेरा: ग्राम पंचायत पाली के सचिव को सागर लोकायुक्त की टीम ने ₹3000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा
सागर लोकायुक्त पुलिस टीम के द्वारा पलेरा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत पाली सचिव को ₹3000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।जिसमें बताया गया कि पंचायत सचिव विजय कुमार मिश्रा के द्वारा प्रधानमंत्री आवास की दूसरी किस्त डालने के एवज में भरत लाल राजपूत से ₹3000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।पंचायत सचिव के द्वारा कुल ₹8000 रिश्वत की मांग की गई थी।