शिशोदा पंचायत को स्मार्ट बनाने का सपना! सरपंच प्रत्याशी अनुसूया सज्जन सिंह का विजन #rajsamandnews
राजसमंद। ग्राम पंचायत शिशोदा से सरपंच प्रत्याशी अनुसूया कुंवर मैदान में हैं। उनके पति सज्जन सिंह आढ़ा ने बताया कि वे पहले भी सरपंच रह चुके हैं। उनके अनुसार, पंचायत में सड़क, पानी और नाली जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं। अब उनका लक्ष्य पंचायत को स्मार्ट पंचायत के रूप में विकसित करना है। इसके तहत नदी से जुड़े कार्यों, स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और वृक्षारोपण को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी सोच है कि गांव के युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार के अवसर मिलें, ताकि उन्हें काम के लिए बाहर नहीं जाना पड़े और वे अपने परिवार के साथ रह सकें। इसके साथ ही, गांव में हरियाली बढ़ाने के लिए अलग-अलग सड़कों के किनारे विभिन्न प्रजातियों के पेड़ लगाने की योजना पर भी जोर दिया जाएगा। सज्जन सिंह आढ़ा ने बताया कि उनकी कल्पना है कि जिस सड़क के किनारे पीपल के पेड़ हों, उसे पीपल रोड और जिस सड़क के किनारे नीम के पेड़ हों, उसे नीम रोड के रूप में पहचान मिले। इस तरह शिशोदा पंचायत को विकास, रोजगार और पर्यावरण संरक्षण के साथ एक नई पहचान देने का विजन रखा गया है।
GramPanhcayatShishoda
ShishodaVillage
Sarpanchchunav
PanchayatElections
Rajsamandnews
Shishodanews
Jaivardhannews