शाहबाद: अनगपुर में बेटे को पीटने की शिकायत करने गए पिता को दबंगों ने लाठियों से पीटकर लहूलुहान किया, जिला अस्पताल रेफर
पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम अनगपुर में बेटे की पिटाई की शिकायत करने गये एक पिता को दबंगों ने लाठियों से हमला करके लहूलुहान कर दिया। घायल पिता को सीएचसी शाहाबाद में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।