हरदोई: भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन बोले- गंगा एक्सप्रेस वे से हरदोई का होगा अभूतपूर्व विकास, खुलेगा तरक्की का नया रास्ता
Hardoi, Hardoi | Apr 29, 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज गंगा एक्सप्रेस-वे का भव्य लोकार्पण किया गया। इस ऐतिहासिक परियोजना को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने जोर देते हुए कहा है कि गंगा एक्सप्रेस-वे के शुरू होने से हरदोई जिले का अभूतपूर्व विकास होगा और यह दिन जनपद के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज किया जाएगा।