कटनी ग्रामीण: देवगांव में सेवा संकल्प यात्रा के पवित्र कलश का भव्य स्वागत, उमड़ा जनसैलाब
वाराणसी से बड़नगर तक निकाली जा रही सेवा संकल्प यात्रा के अंतर्गत बहोरीबंद विधानसभा के देवगांव मंडल के ग्राम देवगांव में यात्रा के पवित्र कलश का भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। कार्यक्रम बहोरीबंद विधायक श्री प्रणय प्रभात पांडे, जिला अध्यक्ष श्री दीपक टंडन और मंडल अध्यक्ष अभिलाष राय के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।