बक्सर: बक्सर रेलवे स्टेशन पर मोबाइल छीनकर भाग रहे शातिर चोर को RPF व GRP ने दबोचा
Buxar, Buxar | Jun 20, 2026 बक्सर रेलवे स्टेशन पर यात्री सामानों की चोरी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आरपीएफ और जीआरपी बक्सर की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली। चेकिंग अभियान के दौरान टीम ने एक ऐसे अपराधी को गिरफ्तार किया, जो एक यात्री का मोबाइल फोन छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था। निरीक्षक प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि संदिग्ध गतिविधि देखकर सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा।