कुंडम: ग्राम मेहगंवा में सोती महिला की पायल काटी, पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा
कुण्डम थाना क्षेत्र के ग्राम मेहगवाँ में एक सनसनीखेज चोरी का मामला सामने आया है, जहाँ खेत की रखवाली कर रहे दंपत्ति को सोते समय निशाना बनाया गया। 29 अप्रैल की रात शिव प्रसाद मरावी और उनकी पत्नी अपने खेत में उरद की फसल की तकवारी करने के बाद पेड़ के नीचे सो रहे थे, तभी रात करीब 2 बजे आहट होने पर उनकी नींद खुली। उन्होंने देखा कि गाँव का ही सुरेन्द्र मरावी वहाँ स