सागर नगर: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने तीन बत्ती कार्यालय के पास स्थापना दिवस मनाया, जिलाध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण
जिला शहर कांग्रेस कमेटी सागर द्वारा रविवार सुबह 9 बजे तीनबत्ती स्थित कार्यालय के पास भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष महेश जाटव ने ध्वजारोहण किया। अध्यक्ष महेश जाटव ने समस्त कांग्रेस जनों को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन बड़ा ही गौरवशाली दिन है।