उतरौला: थाना श्री दत्तगंज पुलिस ने अपहरण से संबंधित मामले में अभियुक्त को शुक्लागंज रेहरा बाजार तिराहा से गिरफ्तार किया
23 अप्रैल बुधवार शाम लगभग 6:00 बजे थाना श्री दत्त गंज पुलिस ने अपहरण से संबंधित मामले में अभियुक्त संतोष पुत्र अशोक कुमार गौतम निवासी ग्राम दारीचौरा इंस्पेक्टरडीह किठौरा को शुक्लागंज रेहरा बाजार तिराहा जनपद गोंडा से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा बताया गया गिरफ्तार अभियुक्त पर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय रवाना किया गया है।