हज़ारीबाग: गरजामु में बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण, शिक्षा और एकता का दिया गया संदेश
बरही के गरजामु में डॉ. भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा का भव्य अनावरण सांसद मनीष जायसवाल और विधायक मनोज कुमार यादव ने किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति और नाटिका ने लोगों को जागरूक किया। सांसद ने शिक्षा और सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया, वहीं विधायक ने संविधान को समानता का आधार बताया। हजारों लोगों की मौजूदगी में गूंजते जयकारों से माहौल उत्साहपूर्ण रहा।