महोबा: महोबा पुलिस कार्यालय में एसपी ने वर्चुअल जनसुनवाई की, संबंधित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Mahoba, Mahoba | May 20, 2026 महोबा पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने पुलिस कार्यालय से गूगल मीट के जरिए वर्चुअल जनसुनवाई की। इस दौरान जिले के सभी थाना प्रभारी ऑनलाइन जुड़े। एसपी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित थानाध्यक्षों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी शिकायतों का समाधान पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से हो। एसपी ने संवेदनशील पुलिसिंग पर भी जोर दिया।