टीकमगढ़: खुले में कचरा फेंकने पर नगर पालिका ने व्ही-बाजार पर ₹10 हजार का चालान किया
कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले के नगरीय निकायों मे स्वच्छता सर्वेक्षण के अंतर्गत लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम मे आज दिन बुधवार को नगर पालिका टीकमगढ़ द्वारा शहर मे सिविल लाइन रोड का निरीक्षण किया गया व्ही-बाजार के समीप स्थित छोटे पार्क मे कचरा एकत्रित पाया गया जांच के दौरान टैग बिल के द्वारा यह सामने आया है कि उक्त कचरा व्ही-बाजार द्वारा ही फेंका गया