कोंडागांव: डोंगरीगुड़ा में फूड पॉइजनिंग का मामला, 46 मरीजों का इलाज, स्थिति अब पूरी तरह सामान्य, विधायक और SDM ने लिया जायजा
कोंडागांव जिले के डोंगरीगुड़ा राउतपारा में विवाह समारोह के सामूहिक भोज के बाद फूड पॉइजनिंग की घटना सामने आई थी, जिसमें 46 लोग प्रभावित हुए थे। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 2 मई को उल्टी-दस्त की शिकायत मिलने पर टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्कूल में शिविर लगाकर उपचार शुरू किया गया। 20 मरीजों में उल्टी-दस्त के लक्षण पाए गए, जबकि अन्य को सामान्य परेशानी थी। दो गंभ