बलरामपुर: कलेक्ट्रेट सभागार में विधायक तुलसीपुर एवं डीएम ने हाई स्कूल इंटर बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को किया सम्मानित
12 जून गुरुवार को कलेक्ट्रेट में मेधावी सम्मान समारोह आयोजित हुआ।विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला एवं डीएम पवन अग्रवाल ने हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के टॉप टेन मेधावियों को सम्मानित किया।कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री जी का वर्चुअल संबोधन सुना।विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने सभी छात्र-छात्राओं को कठिन परिश्रम के लिए प्रेरित किया।