बलरामपुर: अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर विधायक और डीएम ने बाल श्रम निषेध जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर जनपद में श्रम विभाग एवं गैर सरकारी संगठन द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला एवं डीएम पवन अग्रवाल द्वारा बाल श्रम निषेध जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जो विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर प्रचार प्रसार किया जाएगा।