कैराना: कांधला में असदपुर जिड़ाना के निकट अज्ञात वाहन ने स्कूटी में मारी टक्कर, जन्मदिन पार्टी से लौट रहे युवक की हुई मौत
Kairana, Shamli | Aug 22, 2026 कांधला में असदपुर जिड़ाना के निकट सड़क हादसा हुआ है। जहां अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी, जिस कारण स्कूटी सवार प्रदीप की मौत हो गई, जबकि अर्जुन घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि वह जन्मदिन पार्टी से वापस लौट रहे थे। शुक्रवार देर रात का यह हादसा बताया जा रहा है। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।