राजमहल: रैयतों की सहमति के साथ जल्द अस्पताल को मिलेगा नया सड़क : उपायुक्त
राजमहल विधायक मो. ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा व उपायुक्त साहिबगंज दीपक कुमार दुबे ने रविवार को अपराह्न करीब 4 बजे उधवा प्रखंड के मोहनपुर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए उपायुक्त के माध्यम से कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।