पूरनपुर: पूरनपुर पुलिस ने ऑनलाइन फ्रॉड रोकने को लेकर नगर में लोगों को किया जागरूक
पूरनपुर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को नगर में पहुंचकर लोगों को ऑनलाइन होने वाले फ्रॉड से बचने को लेकर जागरूक किया। इस दौरान कोतवाली पुलिस ने नगर की बाजार में पहुंचकर व्यापारियों से बातचीत की और सतर्क रहने को लेकर निर्देश दिए। पुलिस ने कहा कि अगर आपके साथ ऑनलाइन फ्रॉड होता है, तो इसके बारे में आप हेल्पलाइन नंबर 1930 पर जानकारी दें।