संग्रामपुर: संग्रामपुर में भूमि विवादों के निपटारे के लिए जनता दरबार का आयोजन
संग्रामपुर प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को दोपहर 1 बजे भूमि विवाद से जुड़े मामलों के त्वरित और शांतिपूर्ण समाधान के लिए 'जनता दरबार' का आयोजन किया गया। अंचलाधिकारी संग्रामपुर निशीथ नंदन और थाना प्रभारी की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में जमीन की मापी, अवैध कब्जे और पारिवारिक बंटवारे से संबंधित कुल 10 मामले सामने आए।