राजनांदगांव: ग्राम कोपेनवागांव में संदिग्ध अवस्था में मिली अधेड़ की लाश, पुलिस जांच में जुटी
राजनांदगांव जिले के मोहारा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोपेनवागांव में संदिग्ध अवस्था में एक अधेड़ व्यक्ति की लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई है।वहीं इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है,जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।