Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
हत्या
भारत
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
News4you
पंचायतीराज चुनाव को लेकर रविंद्र सिंह भाटी की आमजन से अपील! गांवों के विकास को लेकर दिया संदेश #RavindraSinghBhati #ShivMLA #PanchayatiRajElection #RajasthanPolitics #Barmer RajasthanNews VillageDevelopment PublicAppeal PoliticalNews TrendingNews
Girwa, Udaipur
| Oct 22, 2026
#ravindrasinghbhati
#shivmla
#panchayatirajelection
#rajasthanpolitics
#barmer
MORE NEWS
बारां जिला कलेक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे नरेश मीणा, प्रशासन से की खाद उपलब्ध कराने की मांग #NareshMeena #RavindraBhati #Baran #UreaFertilizer #FarmersProtest Kisan RajasthanNews RajasthanPolitics FarmersIssues ViralVideo BreakingNews TrendingNews
Girwa, Udaipur | Oct 22, 2026
‘जनता की नौकरी करो, दलाली मत करो!’ किरोड़ी लाल मीणा को लेकर नरेश मीणा का तीखा बयान #NareshMeena #KirodiLalMeena #RajasthanPolitics #RajasthanNews #Kisan UreaFertilizer FarmersIssues Protest ViralVideo PoliticalStatement BreakingNews TrendingNews
Girwa, Udaipur | Oct 22, 2026
हनुमान बेनीवाल की दो टूक! ‘मन मचल गया था तो माफ कर दूंगा, लेकिन धोखा देकर झूठ बोलोगे तो पार्टी से बाहर करूंगा’ #HanumanBeniwal #RLP #RajasthanPolitics #PoliticalStatement #PartyDiscipline RajasthanNews ViralVideo Nagaur PoliticalNews TrendingNews
Girwa, Udaipur | Oct 22, 2026
राजस्थान के उदयपुर जिले के झाड़ोल क्षेत्र में सांडोल माता नर्सरी स्थित एनीकट के पानी में अज्ञात युवती का शव मिलने की खबर सामने आई है। शव दिखाई देने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। दी गई जानकारी के अनुसार, युवती की पहचान अभी नहीं हो पाई है। उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह एनीकट तक कैसे पहुंची, यह जांच का विषय है। मौत के कारणों को लेकर अभी कोई निष्कर्ष सामने नहीं आया है। पुलिस की जांच, शव की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले से जुड़ी अधिक जानकारी स्पष्ट हो सकेगी। Pal Pal Rajasthan पर देखिए उदयपुर और राजस्थान की ताजा खबरें। #udaipur_khabar #udaipur_khabar #udaipurite #udaipur_updates #udaipurdairies #hindinews #udaipurnews #udaipurvlog #hindinews #udaipurdairies #Jhadol #UdaipurNews #JhadolNews #RajasthanNews #BreakingNews #SandolMata #Anicut #UdaipurBreaking #UnknownBody #UnidentifiedWoman #DeadBodyFound #UdaipurCrime #JhadolPolice #PoliceInvestigation #RajasthanBreaking #HindiNews #LatestNews #UdaipurUpdate #JhadolUpdate #CrimeNews #RajasthanCrime #LocalNews #UdaipurDistrict
Girwa, Udaipur | Oct 22, 2026
दीपावली तक केबल भूमिगत करें ऑपरेटर, अन्यथा नगर निगम करेगा सख्त कार्रवाई। महापौर, आयुक्त ने केबल ऑपरेटरों को दिए अंतिम निर्देश। @followers @top fans News 24 Udaipur #viralpost #nonfollowers #Udaipur उदयपुर। शहर की सुंदरता को बनाए रखने और सड़कों पर लटकते केबल तारों से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से नगर निगम महापौर पारस सिंघवी एवं आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बुधवार को नगर निगम के मिनी बैठक हॉल में केबल ऑपरेटरों की बैठक ली। बैठक में शहर के प्रमुख केबल ऑपरेटरों के साथ अधिशासी अभियंता रितेश पटीदार, पुलिस निरीक्षक मांगीलाल डांगी सहित निगम के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में आयुक्त अभिषेक खन्ना ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर की सुंदरता बिगाड़ रहे लटकते केबल तारों को दीपावली तक अनिवार्य रूप से भूमिगत किया जाए। विशेष रूप से पुराने शहर के क्षेत्र जहां स्मार्ट सिटी के अंतर्गत विकसित 17 वार्डों में बनाई गई भूमिगत डक्ट में सभी केबल ऑपरेटर अपने केबल तार डालें। निर्धारित समय सीमा तक केबल भूमिगत नहीं करने पर दीपावली के अगले दिन से निगम द्वारा बिना किसी अतिरिक्त नोटिस या सूचना के कार्रवाई प्रारंभ कर दी जाएगी। इस दौरान केबल ऑपरेटर को होने वाले नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित ऑपरेटर की ही होगी।आयुक्त ने बताया कि बीएसएनएल एवं अन्य टेलीफोन कंपनियों के साथ बैठक कर उनके अनुपयोगी पोल हटाने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं। पोल हटने के बाद उन पर लटके केबल तार भी प्रभावित होंगे। निगम द्वारा पिछले तीन वर्षों से केबल ऑपरेटरों को नोटिस देकर तार भूमिगत करने के लिए कहा जा रहा है, लेकिन अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार शहर की सुंदरता बिगाड़ने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। बैठक में महापौर पारस सिंघवी ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य किसी भी केबल ऑपरेटर या व्यापारी को नुकसान पहुंचाना नहीं, बल्कि उदयपुर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाना है। शहर के प्रमुख मार्गों पर झूलते तार पर्यटकों और शहरवासियों के बीच गलत संदेश दे रहे हैं, इसका उलाहना निगम को उठाना पड़ता है। कई केबल ऐसी भी हैं, जो लंबे समय से अनुपयोगी पड़ी हैं, फिर भी उन्हें हटाया नहीं जा रहा है जो कि सरासर गलत है। महापौर ने ऑपरेटरों से कहा कि जिन क्षेत्रों में भूमिगत डक्ट या पाइपलाइन उपलब्ध नहीं है, वहां की समस्या लिखित रूप में नगर निगम को बताएं, ताकि उसका समाधान निकाला जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि केबल ऑपरेटरों के साथ-साथ निजी टेलीफोन कंपनियों और संबंधित एजेंसियों को भी व्यवस्था सुधारने के लिए पाबंद किया गया है। महापौर पारस सिंघवी ने सभी केबल ऑपरेटरों से दीपावली तक आवश्यक कार्य पूरा कर शहर को सुंदर बनाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि निगम द्वारा व्यापारियों, होटल संचालकों और अन्य संबंधित पक्षों के साथ भी बैठकें आयोजित की जा रही हैं, ताकि सामूहिक प्रयासों से उदयपुर को व्यवस्थित और आकर्षक बनाया जा सके। महापौर के निर्देश पर आयोजित हुई बैठक। नगर निगम द्वारा शहर में लटक रहे केवल तारों के खिलाफ कार्यवाही आरंभ की जा रही थी जिसकी सूचना महापौर पारस सिंघवी को मिली। सूचना प्राप्त होने पर महापौर सिंघवी ने संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को एक बार अंतिम बैठक आयोजित कर केबल ऑपरेटर को मौका देने के निर्देश दिए। इस पर निगम आयुक्त द्वारा केवल ऑपरेटर के साथ बैठक का आयोजन किया गया। महापौर ने कहा कि किसी का नुकसान करना हमारा उद्देश्य नहीं है हम सभी एक टीमवर्क के साथ शहर को सुंदर बनाएं ऐसी सभी की मंशा है।
Girwa, Udaipur | Oct 22, 2026
पंचायतीराज चुनाव - 2026 प्रथम चरण: लोकतंत्र के महापर्व में दिखी उत्साहपूर्ण भागीदारी सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ मतदान प्रथम चरण में शाम छह बजे तक लगभग 64 फीसदी हुआ मतदान जिले की 10 पंचायत समितियों में जिला परिषद के 25 और पंचायत समिति के 160 वार्डों के लिए हुआ मतदान @followers @top fans District Collector & Magistrate - Udaipur News 24 Udaipur #election #PanchayatiRaj #Udaipur #viralpost #nonfollowers सांय 6 बजे तक जिले में 63.81 फीसदी मतदान पंचायत समिति भींडर में 59.93 फीसदी मतदान घासा में 61.05 फीसदी मतदान गिर्वा में 68.11 फीसदी मतदान झाड़ोल में 73.50 फीसदी मतदान कुराबड़ में 57.14 फीसदी मतदान मावली में 55.32 फीसदी मतदान नाई में 79 फीसदी मतदान ओगणा में 61.93 फीसदी मतदान फलासिया में 71 फीसदी मतदान वल्लभनगर में 60.91 फीसदी मतदान नोट : महत्वपूर्ण सूचना मतदान की खबर में फिलहाल शाम 6 बजे तक के मतदान प्रतिशत के लगभग आंकड़े शामिल किए गए हैं। प्रथम चरण के मतदान के अंतिम आंकड़े निर्वाचन विभाग की ओर से अधिकृत रूप से प्राप्त होने पर पृथक से जारी किए जाएंगे। - धन्यवाद
Girwa, Udaipur | Oct 22, 2026
नगर निगम दीपावली मेले में दो दिन सजेगा स्थानीय प्रतिभाओं का मंच। 150 से अधिक आवेदन प्राप्त, 95 प्रतिभाओं के ऑडिशन पूरे, 62 अभ्यर्थियों का चयन। @followers @top fans News 24 Udaipur #deepawalimela #Udaipur #NagarNigamUdaipur #viralpost #nonfollowers उदयपुर। नगर निगम उदयपुर द्वारा 28 अक्टूबर से आयोजित होने वाले दीपावली मेले की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। मेले में शहर की स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी कला और हुनर प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करने के लिए दो दिन विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में शहर की प्रतिभाएं अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। इसके लिए नगर निगम में ऑडिशन की प्रक्रिया व्यवस्थित रूप से संचालित की जा रही है। महापौर पारस सिंघवी के निर्देश पर नगर निगम द्वारा स्थानीय प्रतिभाओं को उचित मंच उपलब्ध कराने और उनकी कला को निखारने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में दीपावली मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए शहर के कलाकारों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इस पहल को अच्छा प्रतिसाद मिला है और अब तक 150 से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति देने के लिए आवेदन किया है।आवेदन करने वाले प्रतिभागियों में से अब तक 95 अभ्यर्थी अपने ऑडिशन दे चुके हैं, जिनमें से 62 प्रतिभागियों का चयन किया जा चुका है। चयन प्रक्रिया में प्रतिभागियों की कला, प्रस्तुति और मंच पर प्रदर्शन की क्षमता को ध्यान में रखा जा रहा है, ताकि मेले में दर्शकों को आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने को मिलें।ऑडिशन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाने के लिए नगर निगम द्वारा पार्षदों के साथ विशेषज्ञ निर्णायकों की टीम भी गठित की गई है। निर्णायक मंडल में पार्षद निधि गोदा, तारा सुहालका, वंदना प्रजापत एवं डिंपल कंवर शामिल हैं। इनके साथ विशेषज्ञ निर्णायकों के रूप में मनमोहन भटनागर, अमित माली एवं डॉ. वीणा लोहार अपनी सेवाएं दे रहे हैं।मनमोहन भटनागर विगत 12 वर्षों से नगर निगम की स्थानीय प्रतिभाओं के चयन की जिम्मेदारी निरंतर निभा रहे हैं। वहीं अमित माली लगभग पांच वर्षों से तथा डॉ. वीणा लोहार करीब सात वर्षों से इस चयन प्रक्रिया में सहयोग कर रहे हैं। इनके अनुभव से प्रतिभाओं के निष्पक्ष मूल्यांकन और योग्य कलाकारों के चयन में महत्वपूर्ण सहायता मिल रही है। बुधवार को आयोजित ऑडिशन प्रक्रिया में चार पार्षदों एवं तीन विशेषज्ञ निर्णायकों ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया। इस दौरान कनिष्ठ लिपिक प्रदीप वैष्णव ने भी व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया। महापौर पारस सिंघवी की मंशा के अनुरूप नगर निगम का प्रयास है कि दीपावली मेला स्थानीय कलाकारों के लिए अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच बने। नगर निगम द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि शहरवासियों को प्रतिभाशाली कलाकारों की प्रस्तुतियां देखने का अवसर मिले और स्थानीय प्रतिभाओं को नई पहचान मिल सके।
Girwa, Udaipur | Oct 22, 2026
संकट मोचन बालाजी मंदिर में श्रीराम यज्ञ एवं दशहरा मेले का आयोजन, 21 फीट के रावण का किया दहन @followers @top fans News 24 Udaipur #Udaipur #viralpost #nonfollowers उदयपुर। बजरंग बली प्रचार समिति, उदयपुर की ओर से मंगलवार को संकट मोचन बालाजी मंदिर, पंचदेवरिया, चांदपोल बाहर में विशाल श्रीराम यज्ञ, हवन-पूजन एवं दशहरा मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, महाआरती, आतिशबाजी एवं महाप्रसाद का आयोजन हुआ। मेले के मुख्य आकर्षण 21 फीट ऊंचे रावण के दहन को देखने के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह रहा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे सुंदरकांड पाठ के साथ विशाल श्रीराम यज्ञ एवं हवन-पूजन से हुई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ में आहुतियां देकर सुख-समृद्धि एवं लोककल्याण की कामना की गई। दोपहर 12 बजे यज्ञ की पूर्णाहुति एवं महाआरती की गई। यज्ञ आयोजन में दुश्यन्त कुमावत, नरेंद्र कुमावत, मधुसूदन सुखवाल एवं महेश श्रीमाली का सहयोग रहा। शाम 6 बजे से दशहरा मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान देशभक्ति गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। हर्ष पालीवाल एवं सोनू की बोर्ड पर एम.एम. ग्रुप द्वारा प्रस्तुतियां दी गईं। बजरंग बली प्रचार समिति एवं आलोक संस्थान, फतहपुरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विशेष रामायण प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही। प्रश्नोत्तरी ने आयोजन को रोचक बनाया तथा उपस्थित लोगों को रामायण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों से रूबरू होने का अवसर दिया। इसके बाद 21 फीट ऊंचे रावण का दहन किया गया। रावण दहन के दौरान आतिशबाजी से वातावरण उत्सवमय हो गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में प्रदीप कुमावत, नरेंद्र पालीवाल, जितेश कुमावत, दुर्गेश शर्मा, निश्चय कुमावत एवं मदन सोनी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गई। बजरंग बली प्रचार समिति के आयोजन व्यवस्थापक पं. पवन कुमार सुखवाल ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
Girwa, Udaipur | Oct 22, 2026