बाबई: बलाभेट आपसी रंजिश के चलते आरोपी ने फरियादी के साथ की मारपीट पुलिस ने किया मामला दर्ज
पुलिस के मुताबिक सतीश पिता गणपत ने बुधवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई की आपसी रंजिश के चलते आरोपी गोलू और सोनू दोनों ने फरियादी से बलाभेट में तवा नदी के पास मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 294,323,506 के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया।