बाबई: बज्जरवाड़ा में आपसी विवाद के चलते आरोपियों ने फरियादी के साथ की मारपीट पुलिस ने किया मामला दर्ज
पुलिस के मुताबिक फरियादी नानक राम पिता ओमकार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि आपसी विवाद के चलते आरोपी मनीष और मोहन दोनों ने फरियादी से ग्राम बज्जरबाड़ा में गोंडी मोहल्ला में कुआं के पास मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 294,323,506 के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया।