बाबई: खीड़िया में आपसी विवाद के चलते आरोपी ने फरियादी के साथ की मारपीट पुलिस ने किया मामला दर्ज
पुलिस के मुताबिक फरियादी संदीप पिता सुरेश ने सोमवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई की आपसी विवाद के चलते आरोपी घनश्याम मीना ने फरियादी से आरोपी के घर के सामने उसे रास्ते में रोककर उससे मारपीट की और जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 294,323,506, SC,ST एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया।