बाबई: माखननगर तहसील क्षेत्र में सभी उपार्जन केंद्रों पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की जाए, कलेक्टर ने दिए निर्देश
कलेक्टर सोनिया मीना ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गेहूं एवं चना उपार्जन की समीक्षा की। कलेक्टर ने सभी SDM को निर्देशित किया कि तहसील क्षेत्र में सभी उपार्जन केंद्रों पर एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएं। तहसील क्षेत्र के समस्त क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व हो जिससे किसानों को अधिक दूर जाकर उपज बेचने के लिए परेशान ना होना पड़े।