रघुराजनगर नगरी: जहरीली गैस से भरे कुएं में उतरे युवक की मौत, 4 घंटे की मशक्कत के बाद SDERF ने निकाला शव।
सतना जिले के उर्दना गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। घर के सामने स्थित कुएं में गिरी टीन निकालने उतरे युवक की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं उसे बचाने के लिए कुएं में उतरा एक खेतिहर मजदूर भी गैस से बेहोश हो गया, जिसे ग्रामीणों की की सूचना पर पर पुलिस ने अस्पताल मे किया भर्ती एसडीएम और थाना प्रभारी स्वयं मौके पर पहुंचे।