हज़ारीबाग: सिलवार जगन्नाथ धाम मंदिर के पास सड़क हादसा, मेरु निवासी युवक घायल
सिलवार जगन्नाथ धाम मंदिर के पास सड़क हादसा, मेरु निवासी युवक घायल हजारीबाग। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिलवार स्थित जगन्नाथ धाम मंदिर के पास सड़क दुर्घटना में मेरु निवासी एक युवक घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे निजी वाहन से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।