समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 276, दिनांक 05.06.2026 ********************************
*जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय ने किया EVM वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा*
****************************
आज 05 जून, 2026 जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद एवं पुलिस अधीक्षक श्री बलिराम कुमार चौधरी महोदय के द्वारा जिला मुख्यालय स्थित ईवीएम वेयर हाउस का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के आलोक में वेयर हाउस की सुरक्षा, रख-रखाव और तकनीकी मानकों की जांच किया गया।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा वेयरहाउस की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा व्यवस्था को देखा गया। उन्होंने वेयरहाउस के अंदर मशीनों (EVM/VVPAT) के भंडारण की स्थिति देखी और निर्देश दिया कि नमी एवं अन्य तकनीकी कारणों से मशीनों को कोई नुकसान न पहुंचे। उन्होंने कहा कि वेयरहाउस की सीसीटीवी निगरानी, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता और सुरक्षा बलों की तैनाती की स्थिति का जायजा भी लिया गया। निर्वाचन आयोग की पारदर्शिता नीति के तहत, यह निरीक्षण विभिन्न हितधारकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित उप निर्वाचन पदाधिकारी,अवर निर्वाचन पदाधिकारी,सहायक कोषागार पदाधिकारी शेखपुरा एवं विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं कार्यकर्तागण आदि उपस्थित थें।
निरीक्षण के उपरांत जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि निर्वाचन की निष्पक्षता और मशीनों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और नियमित अंतराल पर इसकी निगरानी सुनिश्चित की जाए।
जिला पदाधिकारी महोदय ने वेयरहाउस के सील और तालों की भी स्वयं जांच किए।
*डी॰पी॰आर॰ओ॰,*
*शेखपुरा।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura
18 views | Sheikhpura, Bihar | Jun 5, 2026