रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी से 35 वर्षीय युवक लापता, पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की
रामगंजमंडी. शहर के माली मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय युवक सुनील भाट संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों की रिपोर्ट पर रामगंजमंडी थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार माली मोहल्ला निवासी सुनील पुत्र किशनलाल भाट 6 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था,