प्रतापगढ़: धौलीखेड़ा-प्रतापगढ़ घाटी मार्ग पर हादसा, बाइक डिवाइडर से टकराई; उपखंड अधिकारी ने युवक की जान बचाई
प्रतापगढ़-बांसवाड़ा मार्ग पर चोतोडिया घाटी और धौलीखेड़ा के बीच देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा रात करीब 11 बजे हुआ, जब युवक घर लौट रहा था और अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ने से वह डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा मिला। इसी दौरान पीपलखूंट के उपखंड अध