श्योपुर: आबकारी विभाग ने चकबमूलिया एवं नौनार टपरे में दी दबिश, 40 लीटर हाथभट्टी मदिरा बरामद
श्योपुर। कलेक्टर अर्पित वर्मा एवं ग्वालियर संभाग आबकारी उपायुक्त संदीप शर्मा के मार्गदर्शन में जिला आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध मदिरा के विक्रय पर लगातार कार्यवाही करते हुए बुधवार को दोपहर 03 बजे चकबमूल्या एवं नौनार टपरे पर दबिश देते हुए अवैध शराब जप्त की है।