श्योपुर: बगदिया में बुजुर्गों ने की रस्साकसी, ढोढर में बॉलीबॉल का आयोजन, आनंद उत्सव कार्यक्रमों की हुई शुरुआत
श्योपुर। कलेक्टर अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन एवं नोडल अधिकारी आनंद विभाग सीईओ जिला पंचायत सौम्या आनंद के निर्देशन में आनंद विभाग द्वारा 14 से 28 जनवरी तक ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र में आनंद उत्सव कार्यक्रमों की शुरुआत ग्राम पंचायत बगदिया एवं ढोढर से बुधवार को दोपहर 12 बजे की गई।