श्योपुर: ढोल-मजीरों की थाप पर मां सीप गंगा की महाआरती, श्रीगुप्तेश्वर महादेव पर काशी गंगा की दिखी झलक, शहरवासी झूमे
श्योपुर। शहर के श्री गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पर आज बुधवार को शाम 06 बजे काशी-बनारस के संगम घाटो पर होने वाली गंगा आरती का दृश्य सजीव होता दिखाई दिया जब मां सीप गंगा की महाआरती ढोल मजीरो की थाप पर पंच पंडितो द्वारा की गई, शशांक भूषण मित्र मंडल द्वारा आयोजित इस भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में शहरवासी उमड़े जो इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के साक्षी बने।