कोंडागांव: विश्व रेडक्रॉस दिवस पर जिला अस्पताल कोंडागांव में रक्तदान व कैंसर जांच शिविर का आयोजन, विधायक लता उसेंडी भी रहीं शामिल
विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर आज शुक्रवार 8 मई को शासकीय जिला चिकित्सालय कोंडागांव में जिला स्तरीय रक्तदान एवं निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संयुक्त तत्वावधान में सुबह 11 बजे आयोजित इस शिविर में सीआरपीएफ जवानों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।