अवैध हथियारों की तस्करी करते पश्चिम बंगाल के युवक को पकड़ा गया है। यह सिगनूर के सिकलीगर से हथियार खरीदकर ग्राम ललनी में पोई फाटा प्रतीक्षालय से बस पकड़ने की फिराक में था। इसके पास से 80 हजार रुपए मूल्य की 4 अवैध देसी पिस्टल व 15 हजार रुपए मूल्य का एक देसी कट्टा जब्त किया गया है।