मधेपुरा: जिले में एलपीजी आपूर्ति सामान्य, प्रशासन होम डिलीवरी से वितरण सुनिश्चित करने और बैकलॉग खत्म करने में जुटा
मधेपुरा समाहरणालय परिसर स्थित सूचना भवन में रविवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी शंकर शरण एवं जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी अनंत कुमार ने संयुक्त रूप से आयोजित प्रेस वार्ता की। बताया गया कि जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है तथा किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है।