शिवपुरी नगर: 15 अप्रैल से बदलेगी पोहरी रोड की चाल: ओवरब्रिज कार्य से मुख्य मार्ग एक माह बंद, मनियर से गुजरेंगे वाहन
शिवपुरी शहर के पोहरी फाटक रेलवे ओवरब्रिज पर आर.ई. वॉल और सर्विस रोड निर्माण का कार्य आगामी 15 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है। निर्माण कार्य की गति और आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने पोहरी बस स्टैंड के पहले गेट से लेकर ब्रिज तक के मुख्य मार्ग को अगले एक माह तक के लिए अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया है।