दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने जिले के किसानों से अपील की है कि संकल्प से समाधान अभियान 2026 के तहत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ लेने के लिए 15 फरवरी से पहले पंजीयन कराएं। जिन किसानों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, वे ग्राम पंचायत, कृषि कार्यालय या पंजीयन केंद्रों पर आवश्यक दस्तावेजों सहित पहुंचें।