अशोकनगर के ईसागढ़ रोड स्थित रावसर गांव के पास एक ट्रैक्टर के चालक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसके कारण से बाइक सवार तीन युवक घायल हो गये। घटना के बाद घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल लेकर आए जहां पर दो का उपचार चल रहा है। एक की गंभीर हालत को देखते हुए भोपाल रेफर कर दिया हैं।