भीलवाड़ा: शाहपुरा में शराब पार्टी के दौरान चली गोली, युवक के पैर में लगी; हमलावर फरार, पुलिस जांच में जुटी
भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा स्थित उम्मेद सागर बांध पर रविवार दोपहर शराब पार्टी के दौरान हुई फायरिंग से एक युवक घायल हो गया। गोली उसके पैर में लगने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तत्काल शाहपुरा जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।जहां उसका उपचार किया जा रहा है।