लोहरदगा: गुरदारी माइंस में सांसद सुखदेव भगत की पहल पर जनसंवाद, हिंडाल्को को चेतावनी, मिलेगा हक
लोहरदगा जिले के पठारी क्षेत्र की जमीनी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से सांसद सुखदेव भगत ने एक ऐतिहासिक पहल करते हुए शनिवार दोपहर 1:30 बजे गुरदारी माइंस पंचायत भवन में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कराया।सांसद, जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी, हिंडालको कंपनी के प्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण आमने-सामने बैठे।