करछना: नैनी सेंट्रल जेल से छूटने के बाद जुलूस निकालने पर दर्ज किया गया मुकदमा
प्रयागराज जिले के नैनी सेंट्रल जेल में भवानीपुर करेली निवासी सोमराज वर्मा पुत्र शिव बाबू वर्मा को 26 मार्च को जिला जेल में निरोध किया गया था। 28 मार्च को जमानत मिलने पर सोमराज वर्मा कई लोगों के साथ जिला जेल के सामने पहुंच कर गाड़ी पर बैठे और मिर्जापुर प्रयागराज हाईवे को अवरुद्ध करते हुए जुलूस निकाला। पुलिस के अनुसार इन दोनों प्रयागराज में धारा 144 लागू है।