सासनी: नगर पंचायत सासनी के सफाई कर्मियों द्वारा 17 सूत्रीय मांगों पर नारेबाजी करते हुए अध्यक्ष अधिशासी अधिकारी का पुतला फूंका गया
Sasni, Hathras | Sep 17, 2024 नगर पंचायत सासनी के सफाई कर्मियों द्वारा अपनी 17 सूत्रीय मांगों का समाधान न होने पर नारेबाजी करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष/अधिशासी अधिकारी का पुतला फूंका गया है। सफाई कर्मी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर करीब 1 सप्ताह से कम बंद हड़ताल पर हैं। वार्ता होने पर निष्कर्ष ना निकलने पर सफाई कर्मियों ने मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए अध्यक्ष/अधिशासी अधिकारी का पुतला फूंका है।