राजसमंद: राजसमंद में ग्रामीण सेवा शिविर में पट्टे, पेंशन-पीपीओ, जॉब कार्ड व बैसाखी पाकर ग्रामीणों के चेहरे खिले
राजसमंद पंचायत समिति परिसर में मंगलवार को आयोजित ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण सेवा शिविर में ग्रामीणों के चेहरों पर खुशियां झलकी। जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा और जिला परिषद सीईओ बृजमोहन बैरवा ने शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में घुमन्तु, अर्द्धघुमन्तु और विमुक्त परिवारों के आवासीय पट्टा प्रकरणों पर प्राथमिकता से कार्य हुआ।