बड़गांव: भटेवर में राजस्थान पंचायतीराज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया
उदयपुर जिले के वल्लभनगर के भटेवर में गुरुवार शाम 5 बजे राजस्थान पंचायतीराज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत कार्यक्रम रखा गया। राजस्थान पंचायतीराज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष हेतु चुनाव सांवरिया सेठ मंडफिया में संपन्न हुए। जिसमें सर्वसम्मति एवं निर्विरोध शेर सिंह चौहान को पुनः प्रदेशाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।