हरियाणा गुरूग्राम खबर:- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को काले झंडे दिखाने वाले गुरुग्राम के दो कांग्रेस जिलाध्यक्ष, वर्धन यादव (ग्रामीण) और पंकज डावर (शहरी), विरोध प्रदर्शन के बाद से लगातार लापता (गुमशुदा) हैं। 21 अगस्त 2026 में हुई इस घटना के बाद से दोनों नेताओं का कोई सुराग नहीं मिला है और उनके मोबाइल फोन भी लगातार स्विच ऑफ आ रहे हैं।
शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुग्राम के सिविल लाइंस इलाके में कष्ट निवारण समिति की बैठक के बाद गुरुग्राम यूनिवर्सिटी जा रहे थे। गुरुग्राम यूनिवर्सिटी के प्रथम वर्ष के छात्रों के परीक्षा परिणाम में देरी को लेकर वर्धन यादव और पंकज डावर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम के काफिले के सामने काले झंडे लहराए और 'गो बैक' के नारे लगाए।
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने इस मामले को बेहद गंभीर बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पुलिस का इस्तेमाल कर शांतिपूर
Faridabad, Faridabad | Aug 24, 2026