लखीसराय: नया बाजार सम्राट भवन परिसर में पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की जिला शाखा का गठन।
नया बाजार स्थित सम्राट अशोक भवन में जिला पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के जिला कार्यालय का उद्घाटन शुक्रवार की दोपहर 12:30 पर किया गया। इस दौरान बिहार पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला शाखा का गठन एवं बिहार एसोसिएशन ऑफ पर्सन्स विथ डिसएबिलिटी (BAPD) की लखीसराय इकाई का वार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ।