बिजनौर: गांव धर्मनगरी से वारंटी अभियुक्त बृजेश को पुलिस ने दबिश देकर किया गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Jun 1, 2024 बिजनौर थाना कोतवाली शहर के गांव धर्मनगरी निवासी फरार वारंटी अभियुक्त बृजेश कुमार को पुलिस ने आज दबिश देकर गांव से ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक बृजेश काफी दिनों से फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास की जा रहे थे। आज पुलिस ने बृजेश को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया और माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है