बक्सर: गंगा का जलस्तर 60.39 मीटर पर स्थिर, लोगों को राहत, क्षेत्र में पानी भरने से समस्या बरकरार
Buxar, Buxar | Sep 11, 2025 गंगा के जलस्तर में वृद्धि का रफ्तार गुरुवार को स्थिर हो गया है. गंगा का जलस्तर 60.39 मीटर के उच्चतम स्तर पर स्थिर हो गया है. जिससे जिले वासियों को राहत महसूस हुई है. इसके बावजूद बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पानी भर जाने के कारण लोगों की समस्या बनी हुई है. इसकी जानकारी करीब 10:30 बजे गुरुवार को केंद्रीय जल परिषद विभाग द्वारा दी गई.